फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: यौन उत्पीड़न के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस, कांस्टेबल को चाकू मारकर हुआ फरार

Sun, 26 Jun 2022 02:17 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

हमले में कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए भरतपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
नदबई में कांस्टेबल पर हमला - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के नदबई थाना क्षेत्र में आरोपी को पकड़ने गए कांस्टेबल पर आरोपी चाकू से हमला कर फरार हो गया। बदमाश बच्चे के यौन उत्पीड़न का आरोपी है। अब पुलिस बदमाश को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गांव भौसींगा में वांछित अपराधी के खिलाफ जयपुर की करणी विहार थाना पुलिस और नदबई थाना पुलिस संयुक्त कार्रवाई करने पहुंची थी। इससे पहले की पुलिस उसे पकड़ पाती उसने कांस्टेबल पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। हमले में कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस की सहायता से भरतपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस कर्मी पर हमले की खबर सुनकर आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।


सीओ सिटी सतीश वर्मा ने बताया कि करणी विहार थाना पुलिस सहित नदबई थाने के कांस्टेबल हरगोपाल गांव भौसींगा में पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी के खिलाफ दबिश देने के लिए पहुंची थी। आरोपी को पकड़ने की कोशिश की ही जा रही थी, तब तक आरोपी ने नदबई थाने के कांस्टेबल हरगोपाल के पेट में चाकू मार दिया। पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें