राजस्थान के भरतपुर में अवैध खनन को लेकर आत्मदाह करने वाले संत बाबा विजयदास के आत्मदाह का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा है। शनिवार को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आत्मदाह करने वाले संत विजयदास जी का एक पुराना वीडियो शेयर किया। अपने ट्वीट में शेखावत ने लिखा, साधु-संतों को प्रताड़ित कर भटकाया जा रहा है और खनन माफिया सीएम गहलोत की गोद में बैठकर हंस रहा है।
इस वीडियो से स्पष्ट है कि संत बाबा विजय दास जी ने आत्मदाह के पूर्व राज्य सरकार को बता दिया कि अब उनके पास "करो या मरो" के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) July 30, 2022
इस वीडियो से स्पष्ट है कि संत बाबा विजय दास जी ने आत्मदाह के पूर्व राज्य सरकार को बता दिया कि अब उनके पास "करो या मरो" के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। #Rajasthan pic.twitter.com/FbhnZPyTit
महिला की पिटाई का वीडियो भी शेयर किया
शेखावत ने बांसवाड़ा में महिला को पेड़ से बांधकर पीटने की घटना का वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, राजस्थान के गृह मंत्रालय ने गुंडे-बदमाशों को खुली छूट दी है, जैसे जंगल में भूखे भेड़िए घूमते हैं। इस वीडियो की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन भेड़ियों की संरक्षक इस सरकार से उम्मीद बेमानी है। आवाज हमें ही उठानी होगी।