सीएम गहलोत ने शांति बनाए रखने की अपील
- फोटो : Amar Ujala
मारवाड़ की भाईचारे की परंपरा कायम रखें : मुख्यमंत्री
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि जोधपुर के जालौरी गेट इलाके में दो गुटों में झड़प से तनाव पैदा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को हर कीमत पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जोधपुर, मारवाड़ की प्रेम एवं भाईचारे की परंपरा का सम्मान करते हुए मैं सभी पक्षों से मार्मिक अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें एवं कानून-व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।
पुलिस के अनुसार शनिवार-रविवार को जोधपुर शहर में परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में रैली निकाली गई थी। इस दौरान जालोरी गेट सर्कल पर लगाए गए थे। मंगलवार को मनाई जाने वाली ईद को लेकर समाज के लोगों ने इसी सर्कल पर झंडे लगाने की कोशिश की तो विवाद हो गया। हिंदूवादी संगठनों ने वहां आकर विरोध दर्ज कराते हुए नमाज के लिए लगाए गए लाउडस्पीकरों को पोल से उखाड़ फेंका। इसके बाद दोनों गुटों में विवाद हो गया। दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई।
चार मीडियाकर्मियों को पुलिस ने पीटा
उधर, पथराव व हिंसा की घटना का कवरेज करने वाले मीडियाकर्मी पुलिस के गुस्से का शिकार बन गए। पुलिसकमिर्यों ने चार मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की।