फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: शादी के चक्कर में 'दौलत' लुटा रहे 'राजस्थानी', लाखों लूटकर फरार हो रहीं लुटेरी दुल्हनें  

Sun, 01 May 2022 02:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में शादी के नाम पर नई दुल्हनें लूट की वारदात को अंजाम दे रहीं हैं। हजारों मामले ऐसे हैं जिनमें शादी के बाद ससुराल आई दुल्हन सोने-चांदी के जेवर और नगदी लूट कर फरार हो गई। पढ़िए... यह विस्तृत रिपोर्ट
विज्ञापन
शादी के नाम पर राजस्थान में हो रहीं लूट की वारदात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुराने जमाने में आपने डकैतों की लूट की कहानियां जरूर सुनी होंगी। अगर नहीं तो डकैतों पर बनी कई फिल्में तो देखी ही होंगी, लेकिन हम आपको डकैतों की नहीं बल्कि लूटेरी दुल्हनों के बारे में बताएंगे। जो अपने गैंग के साथ मिलकर राजस्थान के कई जिलों में लूट की वारदात को अंजाम देतीं हैं। इस तरह का कोई एक मामला नहीं हैं। हजारों मामले ऐसे हैं जिनमें शादी के बाद ससुराल आई दुल्हन सोने-चांदी के जेवर और नगदी लूट कर फरार हो गई।

विज्ञापन

ये दुल्हनें लूट की वारदात को अकेले अंजाम नहीं देती हैं। ज्यादातर मामलों में इसके साथ पूरी गैंग होती हैं। इसमें सबसे बड़ी भूमिका दलाल की होती है। कई मामलों में दुल्हन बनने वाली युवतियों का प्रेमी या पति भी शामिल होता है। दलाल का काम है कि जिन लड़कों की शादी नहीं हो रही हो वह उसे विवाह करने के लिए तैयार करे। इसके लिए भी दलाल लड़के से एक मोटी रकम लेता है। इसके बाद उसकी शादी कराई जाती है। इसके कुछ दिन, महीने या मौका मिलते ही दुल्हन घर से सोने-चांदी के जेवर और नगदी लेकर लेकर फरार हो जाती हैं। 

लड़के और लड़कियों संख्या में अंतर। - फोटो : अमर उजाला
एक तरह से देखा जाए तो इस तरह की शादियां होने का सबसे बड़ा कारण जनसंख्या अनुपात ही है। प्रदेश में लड़कों के अनुपात में लड़कियां कम हैं। ऐसे में जिन लड़कों की शादी नहीं हो पाती, किसी कारण अन्य कारणों से उनका विवाह नहीं होता या फिर उन्हें दूसरी शादी करनी पड़ती है। ऐसे लड़के इन लुटेरी दुल्हनों का शिकार बनते हैं। इससे पहले हमने आपको प्रदेश में फैली आटा-साटा कुप्रथा के बारे में बताया था। आइए... अब हम आपको इन लुटेरी दुल्हनों के कारनामें बताते हैं। कुछ मामलों से समझिए कैसे लाखों की लूट की वारदात को अंजाम देतीं हैं ये लुटेरी दुल्हनें ?

कई शादी कर चुकी है जियो देवी। - फोटो : सोशल मीडिया
खुद को कुंवारी बताकर करती थी शादी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
17 मार्च को बाड़मेर की चौहटन पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया। जीयो देवी नाम की यह लुटेरी दुल्हन खुद का कुंवारी बताकर शादी करती थी और फिर मौका मिलते ही फरार हो जाती थी। चौहटन थाना अधिकारी भुटाराम विश्नोई ने बताया कि 27 अगस्त 2021 को रामाराम जाट निवासी मापुरी टैंकर चालक है।
उसने बताया बताया कि सालभर पहले जीयो नाम की महिला से उसकी मुलाकात हुई थी। 

उसने खुद को अविवाहित बताया था। दोस्ती के बाद दोनों ने शादी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 18 और 19 फरवरी को उसके खाते में उसने दो लाख रुपये जमा कराए थे। इसके बाद वह एक दिन अपने घर गया तो जीयो और उसके एक साथ ने उसे बंधक बना लिया। बाद में मारपीट कर दोनों फरार हो गए। इस दौरान वह जेवर और नगदी भी अपने साथ ले गई। 

बाड़मेर: 20 दिन साथ रहने के बाद भागी ममता, फिर कहा- मैं तो एक बेटी की मां हूं 
बाड़मेर जिले में भीमड़ा में रहने वाला मेहाराम जाट मजदूरी का काम करता है। शादी नहीं होने के काराण उसने कोसरिया के रहने वाले दलाल जोगाराम विवाह कराने की बात की। जोगाराम ने उससे तीन लाख रुपये लिए और गुजरात की रहने वाली ममता से शादी करा दी। करीब 20 दिन तक दोनों साथ रहे। इसके बाद मेहाराम मजदूरी करने चला गया। इसी का फायदा उठाकर ममता घर से भाग गई। 

मेहाराम वापस लौटा तो उसे ममता घर पर नहीं मिली। कॉल करने पर ममता ने उसे बताया कि मैं पहले से ही शादीशुदा हूं और एक बेटी भी है। इसके बाद पीड़ित मेहराम थाने पहुंचा और दुल्हन ममता, दलाल जोगराम सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि लुटेरी दुल्हन ममता घर से 5 लाख रुपये, दो तोला सोना और 50 तोला चांदी के गहने लेकर भाग गई है।  

 

अजमेर के एक मंदिर में शादी की थी। - फोटो : अमर उजाला
रिसेप्शन के दूसरे दिन रुपये और जेवरात लेकर भागी दुल्हन
जयपुर के विष्णु विहार निवासी 30 साल के रूप चंद कॉन्ट्रैक्टर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुध सिंह नाम का एक परिचित व्यक्ति उत्तर प्रदेश की रहने वाली पूजा (26) का रिश्ता लेकर आया था। उसने कहा कि वह उसे अच्छी तरह से जानता है।

रिश्ता तय होने के बाद चार मार्च को दोनों ने अजमेर में शादी कर ली। 6 मार्च को उसने रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। इसके अगले दिन पूजा बाजार जाने का बहाना बनाकर घर से चली गई फिर वापस नहीं लौटी। वह घर से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गई। 

मंदिर में की थी शादी। - फोटो : अमर उजाला
शादी के 7 दिन बाद दुल्हन फरार, 10 लाख की लगा गई चपत 
जैसलमेर के भणियाना थाने में बाबू राम ने एक केस दर्ज कराया। उसने पुलिस को बताया कि उसके परिचित जगमाल सिंह ने उसे शादी के लिए एक लड़की बताई थी। उसने शांति नाम की लड़की से उसे मिलवाया। शादी के लिए जगमाल ने उससे छह लाख रुपए लिए थे। 

इसके बाद दोनों ने जोधपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में एक वकील के द्वारा शादी कर ली। सात दिन बाद शाांति ने बताया कि उसकी तबीयत खराब है। 26 अक्टूबर 2021 को जगमाल शांति को दवा दिलाने की बात कहकर ले गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। बाबूराम ने पुलिस को बताया कि शांति घर से 6.80 लाख रुपये नगद और साढ़े तीन लाख के सोने चांदी के गहने लेकर भाग गई। 

 
विज्ञापन

इस तरह की वारदात से कैसे बचें?
  • शादी के नाम पर दलालों के चंगुल में ना आएं
  • किसी भी राज्य की लड़की से रुपये देकर शादी न करें
  • शादी कराने वाले व्यक्ति के बारे में जांच पड़ताल कर लें 
  • शादी से पहले लड़की के बारे में भी  पता करें
  • लड़की के परिजनों से मिलकर ही शादी तय करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें