फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar: मदनलाल सैनी की मूर्ति का अनावरण, जोशी बोले- पूर्व प्रदेशाध्यक्ष का व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणादायी

Thu, 13 Jul 2023 06:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी मदनलाल सैनी स्मृति स्थल, राधाकिशनपुरा पंचायत के पास सीकर में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व. मदनलाल सैनी की मूर्ति अनावरण समारोह में सम्मिलित हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। 
विज्ञापन
मूर्ति अनावरण के मौके पर मंच पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी मदनलाल सैनी स्मृति स्थल, राधाकिशनपुरा पंचायत के पास सीकर में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व. मदनलाल सैनी की मूर्ति अनावरण समारोह में सम्मिलित हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। 

विज्ञापन


सीकर में मदनलाल सैनी स्मृति स्थल, राधाकिशनपुरा पंचायत के पास पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व. मदनलाल सैनी की मूर्ति अनावरण किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि स्व. मदनलाल सैनी जनसंघ के जमाने से पार्टी के साथ जुडे़। उन्होंने संगठन में सामान्य कार्यकर्ता से किसान मोर्चा में काम किया और प्रदेशाध्यक्ष के रूप में अपना सफर तय किया तथा जनप्रतिनिधि के रूप में विधायक और राज्यसभा के सदस्य रहें। उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि कितनी ही बड़ी सफलता नें उनका जमीन से जुड़ाव समाप्त नहीं किया। मन के इतने सच्चे थे कि जो अंदर होता वही जुबां पर आ जाता था। उन्होंने किसानों और मजदूरों के लिए संघर्ष किया, भारतीय मजदूर संघ से लंबे समय तक जुडे़ रहे। उनकी इसी सादगी और संघर्ष के कायल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रहें हैं।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि लोकसभा 2019 के चुनावों में जब वे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष थे तो राजस्थान की सभी सीटों से भाजपा को विजय प्राप्त हुई। उनका स्नेह और आशीर्वाद हमें प्रदेशाध्यक्ष के रूप में कुछ समय ही प्राप्त हो सका यह हमारा दुर्भाग्य रहा। उनका मूर्ति अनावरण प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायी होगा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा मदनलाल सैनी जनसंघ से उस समय जुडे़, जब पार्टी के लिए नारे लगते थे, जिन दियों में तेल नहीं, देश चलाना खेल नहीं, लेकिन आज वो दिया भाजपा के रूप में प्रकाशमान है और विश्व के सबसे अधिक सदस्यों वाली राजनीतिक पार्टी हैं। आज भी कुछ विपक्षी लोग हमारे विचारों के लिए कहते हैं कि बिल में घुस जाएंगे। बिल में वे घुसेंगे जो राष्ट्र विरोधी हैं। देशभक्त न कभी रुके हैं न झुके हैं, हमेशा आगे बढे़ हैं। देश की जनता ने उन्हें सिर माथे बैठाया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मौर्य, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश माथुर, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, सीकर सांसद स्वामी सुमेधानन्द, भाजपा नेता एवं मदनलाल सैनी के सुपुत्र मनोज सैनी उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें