फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: यूडीए ने 50 करोड़ की सरकारी जमीनों पर भूमाफिया के अवैध निर्माण तोड़े, छह घंटे तक चला बुलडोजर

Fri, 07 Jun 2024 10:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

10 हजार वर्गफीट का एक भूखंड और छह हजार वर्गफीट के दूसरे भूखंड भूमि माफिया ने अपनी निजी प्रॉपर्टी बना ली थी। 
 
विज्ञापन
अवैध निर्माण गिराती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव समाप्त होने के साथ उदयपुर विकास प्राधिकरण यानी यूडीए ने शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ शुक्रवार से अभियान शुरू कर दिया। यूडीए ने एक ही दिन में छह घंटे बुलडोजर चलाकर 50 करोड़ की सरकारी जमीनें कब्जा मुक्त कराईं।

विज्ञापन


यूडीए कमिश्नर राहुल जैन ने बताया कि 10 हजार वर्गफीट का एक भूखंड और छह हजार वर्गफीट के दूसरे भूखंड भूमि माफिया ने अपनी निजी प्रॉपर्टी बना ली थी। 10 हजार वर्गफीट भूखंड पर रिसोर्ट और 6 हजार वर्गफीट पर होटल बनाने के काम चल रहे थे। गुजराती समाज को रियायती दर पर आवंटित 20 हजार वर्गफीट भूमि पर भी माफिया ने कब्जा कर बाउंड्री और कमरों का निर्माण कर लिया था। यह भूखंड भी कब्जा मुक्त करा गुजराती समाज के अध्यक्ष और सचिव को सुपुर्द किया गया।

यूडीए ने अतिक्रमण निरोधक कार्रवाई जोन तीन की उपायुक्त इंदुबाला राजावत की मौजूदगी में हुई। कार्यपालक मजिस्ट्रेट सुरेश मेहता और तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा करवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें