अपनी जीत के बारे में बताते नरेंद्र।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के अंतिम छोर पर मध्य प्रदेश की सीमा से लगे प्रतापगढ़ शहर में बैंड बाजा पार्टी के साथ वाद्य यंत्र बजाने वाले पर ईश्वर इस कदर मेहरबान हुआ कि एक ही दिन में एक करोड़ 40 लाख रुपये का मालिक बन गया।
नरेंद्र को बैंड बजाने के अलावा क्रिकेट मैच देखने का भी शौक है। वर्तमान में चल रहे IPL मैचों की शृंखला में दो दिन पूर्व पंजाब बनाम बैंग्लूरू मैच था। नरेंद्र ने इस मैच में बैंग्लूरू की ओर से विराट कोहली की शानदार पारी से अभिभूत होकर ऑनलाइन गेम खिलाने वाले एक एप पर दांव खेला और जीत गया। नरेंद्र को दो करोड़ रुपये जीते, लेकिन 60 लाख रुपये टैक्स काटकर उसके बैंक खाते में 1.40 करोड़ रुपये जमा हुए। नरेंद्र ने बताया कि अब वह अपने परिवार के रहने के लिए सुविधा युक्त मकान बनाएगा।