उदयपुर में करनी सेना ने अपूर्वा मखीजा के उदयपुर आने पर उसे जूते मारने की चेतवानी दी है। करनी सेना के परमवीर सिंह दुलावत ने कहा कि सोशल मीडिया पर फूहड़ता परोसने वाली अपूर्वा ने अगर महाराणा प्रताप की धरती पर कदम भी रखा तो उसे जूते मारे जायेंगे।
उन्होंने साफ किया कि जिस प्रताप की धरती को दुनिया पूजती है, वहां आकर ये सोशल मीडिया के अश्लील इनफ्लुएंसर कैसे पर्यटन को बढ़ावा देंगे। आपको बता दें कि हाल ही में अपूर्वा माखीजा और रणवीर इलाहबादिया इंडियाज गॉट लेटेंट के एक शो के बाद सुर्खियों में आए और उनके खिलाफ कई जगहों पर मुकदमे भी दर्ज हुए हैं।
दोनों ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने जिस तरह से सोशल मीडिया पर अश्लीलता परोसते हुए लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश की है, उसके बाद से देश भर के लोग उनसे गुस्सा हैं। ऐसे में अब राजस्थान सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपूर्वा माखीजा को उदयपुर भेजा जा रहा था।
अपूर्वा उदयपुर आकर अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर प्रचार प्रसार करने वाली थी, लेकिन यह सूचना शहर में फैलने के साथ ही लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और अपूर्वा को उदयपुर नहीं आने की खुली चेतावनी दी है।