फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Crime: लिफ्ट देने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी; जानें पूरा मामला

Fri, 14 Feb 2025 02:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Udaipur Crime: कार में सवार बदमाशों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और मारपीट की। बाद में वे उसे बेहोशी की हालत में डबोक स्थित एक निजी कॉलेज के बाहर छोड़कर फरार हो गए। आइये जानते हैं पूरा मामला
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय महिला के साथ कार में गैंगरेप की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 10 बजे महिला अपने घर जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी, तभी एक कार में सवार चार बदमाशों ने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की। महिला उनके साथ कार में बैठ गई, लेकिन आरोपियों ने उसे निर्धारित स्थान पर न छोड़ते हुए आगे ले गए।

कार में सवार बदमाशों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और मारपीट की। बाद में वे उसे बेहोशी की हालत में डबोक स्थित एक निजी कॉलेज के बाहर छोड़कर फरार हो गए। होश आने पर महिला ने कॉलेज के गेट पर मौजूद चौकीदार से मदद मांगी। चौकीदार ने उसे पानी पिलाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को एमबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। पीड़िता को सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें