फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: श्रीनाथजी धाम से होगा 5G सेवा का शुभारंभ, बहू राधिका के साथ मुकेश अंबानी ने दरबार में लगाई हाजिरी

Mon, 12 Sep 2022 09:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

देश में 5G इंटरनेट सेवा का उद्घाटन राजस्थान स्थित नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर से होगा। इसकी जानकारी मंदिर से जुड़े सूत्रों से मिली है। सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे। उन्होंने आराध्य देव श्रीनाथजी के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर से जुड़े पदाधिकारियों के साथ उन्होंने तमाम बिंदुओं पर चर्चा भी की। इससे पहले मार्च 2021 में अंबानी परिवार बहू राधिका को आशीर्वाद दिलाने यहां आया था।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी ने किए श्रीनाथजी के दर्शन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर नाथद्धारा में सोमवार को उद्योग जगत की हस्ती रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने संध्याकाल आरती के दर्शन किए। मुकेश अंबानी मुंबई से अपने चार्टर्ड विमान से सीधे उदयपुर के डबोक महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से सीधे श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे, उनके साथ उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी की होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट भी साथ थीं।

विज्ञापन


मुकेश अंबानी और राधिका मर्चेंट ने शाम 5.32 से 6.10 बजे तक होने वाली झांकी के दर्शन किए। दर्शन के बाद मंदिर परंपरा के मुताबिक श्रीनाथजी मंदिर के तिलकायत के बेटे विशाल बावा ने उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया। पान-बीड़ा प्रसाद भेंट किया। अंबानी ने बावा से फाइव जी इंटरनेट सेवा की लॉन्चिंग को लेकर अनौपचारिक बातचीत की।
विज्ञापन


चर्चा के दौरान अंबानी ने देश में 5G इंटरनेट सेवा का शुभारंभ श्रीनाथजी के दरबार से करने की इच्छा जाहिर की। हालांकि, इस बात की आधिकारिक तौर पर किसी तरह की घोषणा नहीं हुई है।
मंदिर तिलकायत से विदा लेकर अंबानी और उनकी होने वाली बहू राधिका कुछ देर धीरज धाम रुके। इसके बाद शाम 6.45 बजे अंबानी का काफिला धीरज धाम से उदयपुर के लिए रवाना हो गया। अंबानी परिवार की श्रीनाथजी में आस्था रही है। इससे पूर्व अंबानी निजी चार्टर से डबोक (उदयपुर) एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां से सड़क मार्ग से नाथद्वारा पहुंचे। शाम 5.17 बजे मोती महल के गेट नंबर 3 से उन्होंने मंदिर परिसर में प्रवेश किया।

मुकेश अंबानी को भोग आरती में शामिल होना था। भोग आरती दर्शन शाम 4.45 बजे 10 मिनट के लिए खुले। अंबानी समय से पहुंच नहीं पाए। शाम 5.17 बजे उनका काफिला मोती महल की ओर से मंदिर में दाखिल हुआ। 5.32 बजे आरती के लिए फिर भगवान श्रीनाथजी के दर्शन खुले। मुकेश अंबानी ने आरती दर्शन किए। अंबानी का काफिला जब मंदिर की ओर बढ़ा तो नाथद्वारा चौपाटी पर लोगों की भीड़ उनकी एक झलक के लिए उत्साहित नजर आई।

उद्योगपति अंबानी की यात्रा के मद्देनजर नाथद्वारा में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। धीरज धाम के बाहर आमतौर पर वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। सोमवार को यहां की स्थिति बदली हुई थी। किसी को गाड़ी पार्क करने की इजाजत नहीं दी गई थी। धीरज धाम पर सुरक्षा की दृष्टि से एक डिप्टी व एक सीआई सहित 30 से अधिक पुलिस के जवान तैनात किए गए।
विज्ञापन


वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर से अंबानी परिवार की अटूट आस्था है। उद्योगपति मुकेश अंबानी कोई भी बड़ा फैसला करने या शुभ कार्य से पहले राजस्थान के इस मंदिर में मत्था जरूर टेकते हैं। पांच साल पहले 14 मई को किसी को बताए बिना ही मुकेश अंबानी यहां दर्शन करने पहुंच गए थे। मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन इस मंदिर की वाइस प्रेसिडेंट हैं। मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी की भी श्रीनाथजी में गहरी आस्था थी। अंबानी परिवार यहां आता रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें