फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीएम गहलोत ने उठाया पुराना मुद्दा, बोले-आरोपी रियाज को भाजपा नेताओं ने छुड़ाने के लिए की थी सिफारिश

Tue, 12 Jul 2022 09:10 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

उदयपुर हत्याकांड के आरोपी रियाज का भाजपा से कनेक्शन सामने आ रहा था। अब मुख्यमंत्री गहलोत ने भाजपा पर एक झगड़े के मामले में रियाज को छुड़ाने के लिए फोन करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर हत्याकांड के आरोपी रियाज को लेकर भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। कन्हैयालाल की हत्या से पहले उदयपुर पुलिस ने रियाज को मकान मालिक के साथ झगड़े के मामले में पकड़ा था। इसी पुराने मामले को लेकर सीएम ने आरोप लगाया कि जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो भाजपा नेताओं ने उसे छुड़ाने के लिए फोन किए थे। बाद में पता चला कि आरोपी भाजपा का सक्रिय सदस्य है। 

विज्ञापन


विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा सोमवार को जयपुर में थे। इस दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम ने यह आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल में ही खबर आई कि उदयपुर में रियाज जिस मकान में किराए से रहता था, उसके मकान मालिक ने शिकायत की थी कि यह लोग तंग करते हैं, पता नहीं कौन-कौन लोग आते हैं। धमकाते हैं। ये लोग किराया भी नहीं देते हैं। पुलिस कार्रवाई करती, उससे पहले ही भाजपा नेताओं के फोन आ गए थे। इतना ही नहीं भाजपा नेताओं ने कहा था कि ये हमारा कार्यकर्ता है, इसको तंग मत करो।

बता दें कि भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया के साथ आरोपी रियाज अत्तारी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भाजपा पर कई आरोप लगाए थे। खेड़ा ने रियाज को भाजपा का सक्रिय सदस्य बताया था। खेड़ा ने कहा कि रियाज अत्तारी राजस्थान भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के अनेक कार्यक्रमों में शामिल होता था।

विज्ञापन
Trending Videos

गुलाबचंद कटारिया के साथ आरोपी रियाज - फोटो : Social Media
खेड़ा ने बताया कि भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता इरशाद चैनवाला और भाजपा के मोहम्मद ताहिर के पुराने फेसबुक पोस्ट को हमने स्टडी किया। स्टडी में पाया कि रियाज अत्तारी न केवल प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के साथ कई कार्यक्रमों में दिखाई दे रहा है बल्कि भाजपा के नेता उसे भाजपा कार्यकर्ता भी बता रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने रियाज की भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें भी साझा की थी। जिसके बाद से ही कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। 
विज्ञापन

भाजपा नेताओं के साथ आरोपी रियाज - फोटो : Social Media
एनआईए को जांच सौंपने पर उठाए थे सवाल
उदयपुर हत्याकांड की जांच एनआईए को सौंपने को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए। पवन खेड़ा और अन्य कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह सवाल है कि केंद्र सरकार ने कुछ घंटों में एनआईए को यह मामला तथ्यों को छुपाने के लिए सौंपा है। 

अब मुख्यमंत्री गहलोत ने भाजपा पर आरोपी को छुड़ाने के लिए फोन करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने हत्यारों के बीजेपी कार्यकर्ता होने को लेकर उदयपुर में पोस्टर भी लगाए हैं। साथ ही कांग्रेस भाजपा पर इस मामले में लगातार हमलावर बनी हुई है। 

28 जून को हुई थी कन्हैया की हत्या 
इन दिन उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई थी। वह धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहते थे और पेशे से दर्जी थे। दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे और धारदार हथियार से कन्हैया पर वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने कन्हैया को संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें