फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk: आंधी में टूटे बिजली के तार की चपेट में आकर दो युवकों की मौत, दो झुलसे, विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप

Mon, 12 Jun 2023 05:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

टोंक में विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही के चलते दो लोगों की जान चली गई। 15 दिन पहले आए अंधड़ में टूटकर गिरे ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक जिले के सदर पुलिस थाना इलाके में अहमदपुरा चौकी के पास विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। टूटे ट्रांसफार्मर और तार में बह रहे करंट की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे की सूचना मिलने पर सीओ सिटी सलेह मोहम्मद मौके पर पहुंचे। उन्होंने हर संभव कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, ग्रामीण और परिजन ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सीओ सिटी सलेह मोहम्मद ने बताया कि आज सुबह अहमदपुरा चौकी गांव में करंट की चपेट में आने से 19 वर्षीय सोनू मीना और 22 वर्षीय दिलकुश मीना की मौत हो गई। वहीं, इन दोनों को बचाने में सोनू के पिता 45 वर्षीय महावीर मीना और 50 वर्षीय अर्जुन मीना गंभीर रूप से झुलस गए। इधर, सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी सलेह मोहम्मद ने हर संभव कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



आंधी में टूटा था ट्रांसफार्मर
वहीं, ग्रामीणों और परिजनों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं, ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 15-20 दिन पूर्व आए तेज अंधड़ में खेत पर लगा ट्रांसफार्मर टूटकर गिर गया था। साथ ही उससे जुड़ी विद्युत लाइन के तार भी टूटकर जमीन पर गिर गए थे। लगातार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा रही थी, लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसी का नतीजा है कि दो लोगों की जान चली गई। परिजनों ने दोषी विद्युत विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें