फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: दो चोरों को चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा, पुलिस को किया सुपुर्द, अवैध हथियार व जिंदा कारतूस भी बरामद

Sat, 16 Dec 2023 01:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur: धौलपुर कोतवाली थाना इलाके की न्यू आदर्श नगर कॉलोनी में चोरी करते हुए दो चोरों को कॉलोनी वासियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस को कॉलोनी वासियों ने दोनों चोरों को सुपुर्द कर दिया है। चोरों के कब्जे से तलाशी लेने पर एक अवैध 315 बोर का देसी कट्टा व जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
चोरी में बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र की न्यू आदर्श नगर कॉलोनी में श्रीकांत शर्मा के घर में चोरों ने घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि जिस वक्त चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे, उसी वक्त पीड़ित श्रीकांत शर्मा रामेश्वर धाम की यात्रा से वापस घर लौटे थे।

विज्ञापन


जिन्होंने मौके से एक चोर रवि (23) पुत्र छविराम निवासी माता बसैया को पकड़ लिया। चोर की पकड़ लिए जाने की सूचना पर हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी नोबेल सैनी के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जहां पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। एक आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस की टीम ने दबिश देकर दूसरे आरोपी बंटी 25 पुत्र बच्चू सिंह गुर्जर निवासी घड़ी सांदरा को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने तलाशी के दौरान 315 बोर का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद कर लिया।

चोरों से पूछताछ जारी
घटना को लेकर हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी ने बताया कि चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जिनसे उनके फरार साथियों के बारे में भी जानकारी ली गई है। जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल गिरफ्तार शुदा चोरों से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अनुसंधान में चोरी की बड़ी वारदातें भी खुल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें