राजस्थान के अलवर जिले में दलित नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने नशीले पदार्थ पिलाकर लड़की को खेत में ले गया और तीन बार गैंगरेप किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने आगे भी संबंध बनाने के लिए लड़की पर दबाव बनाया। लड़की ने आपबीती अपने परिवार को सुनाई, जिसके बाद 7 अगस्त को पीड़िता के पिता ने बडौदा मेव थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है।
बडौदा मेव थाने के एसएचओ के मुताबिक, रौणपुर का बास गांव निवासी पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार पीड़िता अलवर के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। तभी से गांव के पड़ोसी युवक उससे दोस्ती करने का दबाव बना रहे थे। 2 फरवरी 2021 को जब लड़की घर से हॉस्टल जा रही थी तो आरोपी तालीम ओर आमीन खान ने रास्ते में पीड़िता को रोककर दोस्ती करने का खूब दबाव डाला, लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया, जिसके बाद युवकों ने उसे पेय पदार्थ में नशा मिलाकर पिला दिया।
मुंह खोलने पर परिवार को जान से मारने की धमकी
पीड़िता के पिता के अनुसार नाबालिग बेटी बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में ही उसे पास के खेतों पर ले गए। वहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील विडियो क्लीप बनाई। होश में आने के बाद उसे किसी को यह बात नहीं बताने को कहा। साथ ही मुंह खोलने पर लड़की और परिवारवालों को जान से मारने की धमकी दी