फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident in Jaisalmer: तेज रफ्तार कार और ट्रक में टक्कर से दो लोगों की मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार

Tue, 26 Apr 2022 06:59 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

जैसलमेर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
जैसलमेर में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर में मंगलवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे ट्रक और कार की टक्कर हो गई। कार तेज स्पीड में देवीकोट से जैसलमेर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कार बाड़मेर से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार में सवार दो लोगों के शव को बाहर निकलवाया। दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें