फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 10 रुपये की चीज लेने घर से निकले 2 बच्चों के सुजान गंगा नहर में मिले शव, पूरी रात तलाशते रहे परिजन

Sat, 15 Jul 2023 02:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

घर से चीज लेने निकले सात साल का बबलू और आठ साल की हनी का शव सुजान गंगा नहर में मिला है। दोनों शुक्रवार शाम से लापता थे। दोनों बच्चे घर से निकलकर नहर में कैसे पहुंचे पुलिस इसकी जाचं कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर की सुजान गंगा नहर में दो बच्चों के शव मिले। दोनों बच्चे शुक्रवार शाम से लापता थे। उनके परिजनों ने कोतवाली थाने में बच्चों की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। सुबह पुलिस को नहर में दो बच्चों के शव मिलने की सूचना मिली तो परिजनों को बुलाया। जिसके बाद उन्होंने उनकी पहचान की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना मंशा देवी स्थित सुजान गंगा नहर की है। मृतक बच्चे कोतवाली थाना इलाके की आदर्श कॉलोनी के रहने वाले थे। सात साल का बबलू और आठ साल की हनी आस पड़ोस में ही रहते थे। बबलू के पिता करनैल सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को बबलू 10 रुपये लेकर घर से खाने की चीज लेने के लिए निकला था। उसके साथ हनी भी था। काफी देर तक दोनों घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका पता नहीं चला। जिसके बाद हनी के पिता सोनू और बबलू के पिता करनैल सिंह ने थाने पहुंचकर बच्चों के गुमशुदगी की शिकायत दी।

इधर, दोनों बच्चों के परिजन उन्हें रात भर तलाश करते रहे, लेकिन बच्चों का कुछ पता नहीं लगा। सुबह करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली की मंशा देवी घाट पर दो बच्चों के शव मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को सुजान गंगा नहर से बाहर निकलवाया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उनकी पहचान हनी और बबलू के रूप में की। 
विज्ञापन


हालांकि, अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि घर से चीज लेने निकले बच्चे नहर में कैसे पहुंचे। पुलिस ने दो शवों को पीएम के लिए मोर्चरी पहुंचाया, जहां उनका पीएम किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण सामने आएगा। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें