फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Rajasthan: नाबालिग और उसके प्रेमी का टांके में मिला शव, एक रस्सी से बंधे थे, शरीर पर चोट के निशान; जानें मामला

Sat, 15 Jul 2023 01:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर के एक गांव में बंद पड़े मकान के टांके में प्रेमी जोड़े का शव मिला है। दोनों 11 जुलाई से घर से लापता था। उनके परिजनों ने थाने में केस दर्ज कराया था, लेकिन शुक्रवार देर शाम उनके शव बरामद किए गए। परिजनों ने दोनों की हत्या की आशंका जताई है।
टांके से निकाले गए शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के नागोर जिले के मेड़ता उपखंड के एक गांव में प्रेमी-प्रेमिका के शव पानी के टांके में मिले। प्रेमी युग के शव एक रस्सी से बंधे हुए थे और टांके का ढक्कन भी बंद था। ऐसे में अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है। हालांकि, ग्रामीणों ने पुलिस के सामने हत्या की आशंका जताई है। शव मिलने के 12 घंटे बाद पुलिस ने ग्रामीणों के विरोध के बीच शवों को कुचेरा मोर्चरी पहुंचा, जहां उनका पीएम किया गया। पुलिस का कहना है पीएम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का कारण साफ होगा। 



जानकारी के अनुसार घटना मेड़ता उपखंड इलाके के ओलादन गांव की है। यहां बंद पड़े एक मकान के टांके में प्रेमी जोड़े का शव मिला है। प्रेमी युगल इसी गांव के रहने वाले हैं। 11 जुलाई को युवक और नाबालिग लड़की के परिजनों ने कुचेरा थाने में अलग-अलग केस दर्ज कराया था। नाबालिक मृतका के पिता ने विशन सिंह पर आरोपी लगाया था कि वह उसकी बेटी को  बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जिसके बाद पुलिसस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। वहीं, मृतक विशन सिंह के चाचा पर्वत सिंह ने उसकी गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल रहा था। 

इधर, शुक्रवार देर शाम बंद पड़े मकान से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने कुचेरा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो घर में बने पानी के टांके से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने उसका ढक्कन खोलकर देखा तो उसमें युवक-युवती के शव दिखाई दिए। टांके से शव बाहर निकाले गए तो उनकी पहचान गुमशुदा विशन सिंह और नाबालिग लड़की के रूप में हुई। 


इसके बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव उठाने से मना कर दिया। मामला बढ़ने पर ASP राजेश मीणा सहित कई आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर शांत कराया।

शनिवार सुबह परिजन शवों के पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। पुलिस ने दोनों शव को कुचेरा मोर्चरी पहुंचाया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। घटनाक्रम के दौरान नाबालिक के परिजनों ने घटनास्थल से दूरी बनाए रखी, जिससे आत्महत्या और हत्या के बीच गुत्थी उलझती चली गई।

ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के शव एक रस्सी से बंधे हुए हैं। टांके का ढक्कन इतना बड़ा नहीं कि दोनों उसमें एक साथ कूद सकें। अगर, आत्महत्या करने के दोनों एक साथ कूदे तो वे टांके का ढक्कन कैसे बंद कर सकते हैं?
ग्रामीणों और परिजनों ने ये भी कहा कि प्रेमी जोड़े के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं, ये चोट उन्हें कैसे लगी इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं, पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आने के बाद मौत की वजह सामने आ जाएगी। जिसके बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें