फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालना पड़ा भारी, पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

Mon, 17 Jul 2023 04:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

दो युवकों की हथियारों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकरत में आई। झुंझुनू जिले के पिलानी और सूरजगढ़ क्षेत्र से दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू जिले की पिलानी पुलिस ने हथियारों के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा ने बताया कि पिलानी पुलिस को चूरू पुलिस से सूचना मिली थी कि दो युवकों की हथियारों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिनकी लोकेशन झुंझुनू जिले के पिलानी और सूरजगढ़ क्षेत्र की आ रही है।

विज्ञापन


हथियारों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना पर पिलानी पुलिस ने साइबर टीम को अलर्ट किया। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस को अनुसंधान के दौरान ही सूचना मिली कि दोनों युवक थाना अंतर्गत भगीना में शराब ठेके पर काम करते हैं। दोनों युवकों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवकों ने पूछताछ में बताया कि खौफ फैलाने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो डाली थी। युवकों ने बताया कि उन्होंने एक स्थानीय युवक से ही हथियार खरीदे थे। हालांकि हथियार सप्लाई करने वाला युवक पुलिस कार्रवाई की भनक लगने पर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

ये युवक हुए गिरफ्तार
नरेन्द्र सिंह पुत्र धीर सिंह राजपूत (20 वर्ष), निवासी बुंगी, पुलिस थाना सिद्धमुख (चूरू) और  अंकित पुत्र रामकरण जाट (21 वर्ष), निवासी बुंगी, पुलिस थाना सिद्धमुख (चूरू) को गिरफ्तार किया यगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम में ये रहे शामिल
दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुरेश कुमार रोलन तथा कॉन्स्टेबल धर्मेन्द्र और पंकज शामिल थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें