फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बकरी चराने गई गई मूक बधिर बालिका से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Dec 2022 04:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

एसपी ने भार्गव ने बताया कि 24 नवंबर को 20 वर्षीय मूक-बधिर बालिका के साथ अज्ञात युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता के परिजनों ने इस संबंध में धोरीमन्ना थाना में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना थाना पुलिस ने मूकबधिर बालिका के साथ गैंगरेप करने के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि आरोपी सुनील विश्नोई पुत्र साजन राम (21) निवासी गांव कोजा, भजन लाल बिश्नोई पुत्र हरिराम (27) निवासी गांव मीठड़ा को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


एसपी ने भार्गव ने बताया कि 24 नवंबर को 20 वर्षीय मूक-बधिर बालिका के साथ अज्ञात युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता के परिजनों ने इस संबंध में धोरीमन्ना थाना में केस दर्ज कराया था। मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई थी।   

एसपी ने बताया कि पीड़ित बालिका बोल और सुन नहीं पाती थी। मामले की गंभीरता से जांच की गई। पुलिस टीम ने प्रकरण में बारीकी से अनुसंधान कर तकनीकी और आसूचना से कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए दोनों अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुनील विश्नोई और भजन लाल बिश्नोई से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें