फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नागौर की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण कर पांच महीनों तक करते रहे दरिंदगी

Tue, 11 Oct 2022 02:46 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

पीड़िता का आरोप है कि तीन युवकों ने बंदूक के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने युवती को कहा कि हम तीनों के साथ ही रहना होगा। जिसके बाद वे लोग कई महीनों तक रोज उसके साथ दुष्कर्म करते रहे।
विज्ञापन
rape demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर के परबतसर थाने क्षेत्र में एक युवती के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने आरोप लगाया कि शादी कराने का झांसा देकर आरोपी युवक ने मिलने बुलाया। जब मिलने पहुंची तो कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया और गाड़ी में लेकर दिल्ली ले गए। तीन आरोपियों ने बंदूक के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

युवती ने परबतसर थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी। जिसमें उसने बताया कि एक युवक उसे फोन पर डेढ़ साल से लगातार शादी का झांसा देता रहा और बहला फुसलाता रहा। उसके बाद 3 अप्रैल को युवक और दो अन्य शादी करने की बात कहकर उससे मिलने आए। जब युवती उनसे मिलने पहुंची, तब आरोपी उसे गाड़ी में बिठाकर दिल्ली ले गए। 


युवती का आरोप है कि दिल्ली में बंदूक के बल पर उसके साथ तीन लोगों ने मिलकर पहले तो बलात्कार किया, फिर फिर फर्जी कागजों पर डरा धमका कर साइन करवा लिया। उसके बाद आरोपी उसको हरियाणा ले कर गए। वहां पर भी उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया और तीनों ने बारी-बारी से लगातार दुष्कर्म किया। आरोपियों ने कहा कि हम तीनों भाइयों के साथ रहना होगा। उसके बाद वह उसको एक दिन रूपनगढ़ लेकर भी गए, जहां पर उन्होंने उससे बयान करवा लिया। उसके बाद पांच से छह माह तक उसके साथ लोग हर रोज दुष्कर्म करते रहें। 

विज्ञापन

29 सितंबर को मौका पाकर युवती आरोपियों के चुंगल से भाग निकली। घर आकर अपने माता पिता को सारी बात बताई। दो दिन बाद हिम्मत करके उसने थाने मामला दर्ज करवाया। परबतसर थाना अधिकारी सुभाष पुनिया ने बताया कि उसके थाने में एक युवती ने अपने परिजनों के साथ आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें