फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत, 40 जानवर भी झुलसे

Thu, 07 Jul 2022 07:38 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

बूंदी में खेत में काम कर रहे दो लोगों पर बिजली गिर गई। जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं 40 भेड़-बकरी की भी झुलसकर मौत हो गई।
विज्ञापन
बिजली गिरने से मौत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से बुधवार को तीन लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही बिजली गिरने से 40 जानवर मर गए। भरतपुर में भी एक युवक पर आकाशीय बिजली कहर बनकर टूटी। जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान में आसमानी आफत से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। बूंदी जिले में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की घटनाएं हुई। दो लोगों की मौत हो गई। बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे देई थाना क्षेत्र के सुसाडिया गांव निवासी भैरूलाल प्रजापत (25) धान रोप रहा था। इसी दौरान उसपर बिजली गिर गई और उसने दम तोड़ दिया। इस हादसे में एक आम का पेड़ भी गिर गया है।

बूंदी के ही करवर इलाके में शाम साढ़े चार बजे खेत पर काम कर रहे अरियाली निवासी रमेश (42) पर बिजली गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। बूंदी के दबलाना थाना क्षेत्र के रोणिजा बांध के पास जानवरों के झुंड पर आकाशीय बिजली गिर गई। इसमें 32 भेड़ और आठ बकरियों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें