फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दुकान की दीवार गिरने से 10 लोग दबे, दो ग्राहक सहित तीन की मौत, सात घायल

Thu, 09 Jun 2022 08:02 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर में दीवार गिरने से सात लोग घायल हो गए। सीएम अशोक गहलोत घायलों से मिलने एमबी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
उदयपुर में दीवार गिरने से हादसा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर की कृषि मंडी में बड़ा हादसा हो गया। एक दुकान की छत गिरने से 10 लोग दब गए। हादसे में दो ग्राहक और एक अकाउंटेंट की मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हो गए। सीएम अशोक गहलोत ने घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा। वहीं मरने वालों को राज्य सरकार ने दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसा बुधवार की शाम को हुआ। कृषि मंडी की दुकान नंबर 10 के मालिक विनय कांत शाम पौने पांच बजे अपने स्टाफ के साथ बैठे थे। दुकान पर ग्राहक और मजदूर भी थे। दुकान के बगल में ही नई दुकान की नींव खोदी जा रही थी। इसी दौरान विनय कांत की दुकान की दीवार और छत भरभराकर गिर गई। जिसमें दुकान मालिक सहित 10 लोग दब गए।



हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोग मलबे से लोगों को निकालने के लिए जुट गए। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची। टीम ने मलबे से लोगों को निकाला। जिसमें तीन शव भी बाहर निकाले गए।
 
विज्ञापन

घायल से मिलते मुख्यमंत्री गहलोत - फोटो : Social Media
सीएम गहलोत ने घायलों से की मुलाकात
मरने वालों में नीलेश मेनारिया (33), भावेश तंबोली (28) और दुकान के अकाउंटेंट जयपाल सिंह (24) शामिल हैं। दुकान के मालिक कमलेश जैन और विनय कांत कोठारी को गीतांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य घायलों का इलाज एमबी अस्पताल में चल रहा है। जयपुर से उदयपुर लौटे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी एयरपोर्ट से सीधे एमबी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें