फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला सहित दो बच्चियों की मौत, तीनों के शिनाख्त में जुटी पुलिस

Mon, 17 Oct 2022 12:20 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

हादसा रविवार की रात को प्रकाश टॉकीज के पास हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं मृतकों के पास से कोई आईडी कार्ड नहीं मिला, जिससे उनकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मालगाड़ी की चपेट में आने से दो बच्चों सहित एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस तीनों शव की पहचान में जुट गई है।

विज्ञापन

कोतवाली थानाधिकारी चन्द्रभान सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब पौने ग्यारह बजे एक महिला और दो बच्ची प्रकाश टॉकीज के पास एक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना रेलवे के ड्राइवर ने स्टेशन पर दी। सूचना मिलने के बाद स्टेशन सुप्रीडेंट ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। 


जानकारी मिलने पर कोतवाली थानाधिकारी चन्द्रभान सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। थानाधिकारी ने बताया कि महिला की उम्र करीब 30 साल है। जिसके साथ एक चार साल की और एक सवा साल बच्ची भी थी।

विज्ञापन

फिलहाल, पुलिस तीनों मृतकों की शिनाख्त में जुटी है। मृतकों के पास किसी भी प्रकार का कोई आईडी कार्ड नहीं मिला है। महिला ने हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है । जबकी बड़ी बच्ची में पीले रंग की टी-शर्ट और छोटी बच्ची ने सफेद रंग फ्रॉक पहनी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें