फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सीएम गहलोत ने डाला वोट, बोले-मेरा गांधी परिवार से रिश्ता तर्क से परे

Mon, 17 Oct 2022 11:49 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया को भी घेरा। उन्होंने कहा कि  जिस प्रकार मीडिया आम आदमी पार्टी को कवर कर रही है, जबकि राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' से मीडिया की दूरी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
अशोक गहलोत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीसीसी पहुंचकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए अपना वोट डाला। सीएम गहलोत ने वोट देने के पहले मीडिया से बातचीत की। जिसमें उन्होंने अपने और गांधी परिवार के रिश्ते पर बात की। सीएम ने कहा कि 50 साल के रिश्ते तर्क से परे हैं। 50 साल से गांधी परिवार के साथ उनके जो रिश्ते हैं, जिनके विषय में कोई तर्क किया जाना बेमानी है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री गहलोत ने इंदिरा गांधी से लेकर राहुल गांधी के साथ तक उनके रिश्ते पर विस्तार से बातचीत की। वहीं गहलोत ने एक बार फिर भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि फासिस्ट लोगों से देश संभल नहीं रहा है। देश में हिंसा का माहौल बना हुआ है। लोकतंत्र खतरे में है।


मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि जिस प्रकार मीडिया आम आदमी पार्टी को कवर कर रही है, जबकि राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' से मीडिया की दूरी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस पार्टी ने संघर्ष किया। देश को आजादी दिलाई और आज उसको नकारना मीडिया के लिए भी ठीक नहीं है। अरविंद केजरीवाल पर भी मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि केजरीवाल की बॉडी लैंग्वेज ठीक नहीं है, वो जिस प्रकार से घोषणा करते हैं वो राष्ट्र हित में नहीं है। गुजरात में कांग्रेस मजबूत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें