फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Bikaner: श्रीडूंगरगढ़ में कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत, पांच की मौत

Thu, 09 Jun 2022 10:03 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर में गुरुवार की सुबह सड़क हादसे में सरदारशहर के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
बीकानेर में सड़क हादसा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के राजमार्ग पर गुरुवार सुबह भीषण हादसा हो गया। कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सरदारशहर से बीकानेर की तरफ एक कार आ रही थी। तभी सामने से अचानक एक ट्रक आ गई। तेज रफ्तार के कारण कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में छह लोग सवार थे।

दुर्घटना की सूचना पर श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीकानेर रेफर किया गया। मृतकों के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक सरदारशहर के रहने वाले हैं। पुलिस ने कहा कि परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें