धौलपुर के राजघाट गांव में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। चंबल नदी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। तीनों रविवार सुबह करीब 11 बजे चंबल नदी में नहाने गए, तभी यह हादसा हुआ।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बच्चे रविवार की सुबह 11 बजे नदी में नहाने गए थे। दोपहर तक वो घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। परिजन नदी के पास गए तो बच्चों के कपड़े नदी किनारे पड़े हुए थे। जिसके बाद उनके डूबने की आशंका को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और तीन बच्चों के शव को बाहर निकाला।
कोतवाली थाना प्रभारी अध्यात्म गौतम ने बताया कि बरपुरा निवासी खेमचंद के तीनों बेटे 10 साल का रोहित, आठ साल का चिराग और छह साल का कान्हा अपनी नानी के घर राजघाट आए हुए थे।