फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कपड़े बदलते समय महिला का वीडियो बनाया, वायरल करने की धमकी देकर पूर्व पति और दोस्त ने मांगे एक लाख

Tue, 09 Aug 2022 05:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पूर्व पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पति का दोस्त उससे दोस्ती करना चाहता था, लेकिन उसने मना कर दिया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर जिले में एक महिला को उसका पहला पति और उसके पति दोस्त एक लाख रुपये के लिए ब्लैकमेल कर रहे थे। दोनों महिला को एक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये की डिमांड कर रहे थे। आखिर में तंग होकर पीड़ित महिला थाने पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला जयपुर कमिश्नरेट पहुंची और कमिश्नर को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद कमिश्नर के आदेश पर  झोटवाड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने झोटवाड़ा पुलिस को दी अपनी रिपार्ट में बताया कि 24 जनवरी 2015 को मोहम्मद फैसल से उसकी शादी हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों में झगड़े शुरू हो गए। आए दिन हो रहे झगड़े को देखते हुए दोनों ने साथ नहीं रहने का फैसला किया। 15 मार्च 2022 को दोनों का तलाक हो गया था।

महिला ने बताया कि सद्दाब हुसैन नाम के युवक ने 15 जुलाई 2022 को कपड़े बदलते हुए उसका वीडियो बना लिया, इसके बाद उसने उससे दोस्ती करने की बात कही, लेकिन पीड़िता ने मना कर दिया। इस दौरान आरोपी हुसैन ने महिला से कहा कि मेरे पास तेरा कपड़े बदलते हुए वीडियो है। इसके बाद से आरोपी महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी हुसैन ने महिला के पहले पति के साथ मिलकर उससे एक लाख रुपये मांगे।  
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोप हुसैन महिला के पूर्व पति का दोस्त है। दोनों मिलकर महिला से एक लाख रुपये ऐंठना चाहते थे। हुसैन ने कपड़े बदलते समय महिला का वीडियो बना लिया था। पुलिस ने जांच के बाद सोमवार को आरोपी सद्दाब हुसैन और मोहम्मद फैसल को गिरफ्तार कर लिया है।    

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें