फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में चोरी की वारदात: गैस कटर से मशीन काटकर 3.63 ले गए चोर, सीसीटीवी से बचने के लिए कैमरे पर किया स्प्रे

Fri, 11 Mar 2022 10:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

जालोर के सायला कस्बे में सबीआई बैंक का एटीएम काटकर चोर 3.63 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। चोरी की यह वारदात थाने से महज 150 मीटर दूर हुई। चोरो ने सीसीटीवी से बचने के लिए कैमरे पर स्प्रे कर दिया था।
विज्ञापन
चोरों ने इस तरह काट दिया एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालोर के सायला कस्बे में पंचायत समिति के पास स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम में से अज्ञात बदमाशों ने 3 लाख 63 हजार रुपये चोरी कर लिए। बदमाशों ने एटीएम को गैस कटर से काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात तो यह है कि चोरी की यह वारदात पुलिस थाने से महज 150 मीटर दूर हुई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसबीआई बैंक का एटीएम गार्ड गुरुवार रात करीब दस बजे एटीएम दुकान का शटर बंद कर ताला लगाकर चला गया था। अज्ञात चोरों ने करीब साढ़े तीन बजे एटीएम में सेंध लगाई। गैस कटर से एटीएम को काटकर करीब तीन लाख 63 हजार रुपए की नकदी चोरी कर फरार हो गए। 

चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे पर कलर स्प्रे कर धुंधला कर दिया, ताकि चोरी की वारदात कैद न हो सके। हालांकि, एक चोर का हुलिया सीसीटीवी में कैद हो गया। उसने चेहरे पर मास्क लगा रखा था और हाथ में कलर स्प्रे लेकर एटीएम में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद दो अन्य लुटेरे भी अंदर आए और गैस कटर से एटीएम काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


वारदात में चार बदमाश शामिल
एटीएम में चोरी की वारदात में चार बदमाश शामिल हो सकते हैं। बदमाश स्विफ्ट कार में बैठकर आए थे। एक बदमाश का हुलिया सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसने एटीएम के कैमरे को कलर स्प्रे से धुंधला किया था। इसके बाद दो अन्य बदमाश भी एटीएम में आए जबकि चालक बाहर कार में ही बैठा हुआ था। हुलिए के आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

युवक ने दी एटीएम गार्ड को सूचना
एटीएम में चोरी की वारदात से पहले बदमाशों ने एक दुकान के आगे अपनी कार खड़ी कर दी थी। कार के अंदर चालक बैठा हुआ था। कार स्टार्ट होने की तो आवाज सुनकर पास के मकान से एक युवक बाहर आया। उसने तीन लोगों को एटीएम से निकलकर कार में बैठकर जाते देखा। इसकी सूचना युवक ने एटीएम गार्ड को दी, उसने पुलिस बुलाया। एटीएम में चोरी की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुकृति उज्जैनिया और जालोर वृताधिकारी हिम्मत चारण सायला पुलिस थाना पहुंचे। उन्होंने सीआई ध्रुव प्रसाद से मामले की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें