फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अजमेर के दो मंदिरों में चोरी, पुजारी को बंधक बनाकर दो लाख लेकर हुए फरार

Tue, 15 Mar 2022 05:40 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर के दो मंदिरों में चोरी हो गई। चोर मंदिर की तिजोरी से दो लाख रुपए से अधिक की राशि लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
मंदिर में चोरी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के केकड़ी-सावर के भोपा का झोंपड़ा और राजपुरा देवनारायण मंदिर में चोरी हो गई। चोर तिजोरी से लाखों रूपये लेकर फरार हो गए। चोरों ने मंदिर पुजारी को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

जानकारी अनुसार भोपा का झोंपड़ा के देवनारायण मंदिर में मंगलवार की रात को अज्ञात चोर मंदिर के गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने मंदिर के पुजारी और उसके पोते को बंधक बना लिया। जिसके बाद मोबाइल छीनकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद चोरों ने मंदिर की तिजोरी से दो लाख रुपए से अधिक की राशि चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। वारदात की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है। सावर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


चोरों ने मंदिर में घुसकर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़ वहां लगे सभी बल्ब तोड़ डाले। जिससे अंधेरे में कैमरे में रिकॉर्ड ना हो सके। इसके अलावा चोरों ने कैमरों को भी तोड़ दिया। लेकिन एक बल्ब के पास लगा सीसीटीवी कैमरा बच गया। जिसमें पूरी वारदात कैद हो गई।
विज्ञापन


पोते के फोन से ग्रामीण पहुंचे
चोरी की वारदात के दौरान चोरों ने मंदिर के पुजारी और उसके पोते को एक कमरे में बंधक बना दिया। चोरों ने पुजारी के मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया। पुजारी के पोते के पास भी एक मोबाइल था, जो बच गया। पुजारी ने पोते के फोन से परिजनों को फोन लगाया लेकिन घंटी की आवाज चोर सुन गए। चोरों ने मोबाइल को छीन लिया लेकिन मोबाइल से परिजनों के घंटी चली गई। रात को घंटी से किसी अनहोनी की आशंका को लेकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक चोर भाग गए।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें