फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मुंबई के तांत्रिक ने हीरा कारोबारी की पत्नी-बच्चे को किया किडनैप, बोला- तीन करोड़ दो नहीं तो...

Wed, 25 Jan 2023 07:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुंबई के एक कथित अघोरी बाबा ने जयपुर के हीरा कारोबारी की पत्नी और बच्चे को किडनैप कर लिया। उन्हें छोड़ने के बदले आरोपी बाबा कारोबारी से तीन करोड़ रुपये की मांग कर रहा है। पुलिस को बताने पर आरोपी बाबा ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी है। 
विज्ञापन
आरोपी बाबा आशीष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के एक हीरा कारोबारी की पत्नी और बच्चे को मुंबई के एक कथित अघोरी बाबा ने किडनैप कर लिया। उन्हें छोड़ने के बदले आरोपी बाबा कारोबारी से तीन करोड़ रुपये की मांग कर रहा है। पुलिस को बताने पर आरोपी बाबा ने कारोबारी की पत्नी और बच्चे को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित कारोबारी की पत्नी नवंबर से आरोपी बाबा के कब्जे में है। इससे पहले अघोरी बाबा तंत्र विद्या और अंधविश्वास के जाल में फंसाकर कारोबारी से लाखों रुपये भी ऐंठ चुका है। अब हीरा कारोबारी ने कोर्ट के जरिए थाने में केस दर्ज कराया है।  

विज्ञापन


दरअसल, जयपुर के रहने वाले हीरे-जवाहरात के कारोबारी अमित ने जवाहरनगर थाने में केस दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में अमित ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार धार्मिक कार्यों से जुड़ा हुआ है। कोरोना के समय उसका परिवार पूजा-पाठ में व्यस्त रहता था। इस दौरान उसकी पत्नी चांदनी यूट्यूब पर वीडियो देख रही थी, उसने मुंबई के अघोरी बाबा आशीष के वीडियो देखे, जिसके बाद उसमें दिए गए नंबर पर कॉल किया। बातचीत के दौरान बाबा ने चांदनी को मां भगवती का रूप बताया। इसके बाद उसे शक्तियों देने के लिए खुद को गुरु बनाने का दबाव बनाने लगा। 

पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को बताया कि बाबा के अधिक दबाव बनाने पर चांदनी ने उसे अपना गुरु बना लिया। इसके बाद वह वीडियो कॉल कर के मंत्रों का जाप और जादू-टोना करने लगा। धीरे-धीरे बाबा ने उन्हें अपने वश में कर लिया।    
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि 13 जनवरी 2022 को बाबा मुंबई से उसके घर जयपुर पहुंचा और पूजा-पाठ के नाम पर चार लाख रुपये उसकी पत्नी चांदनी से ले लिए। इसके बाद महामंडलेश्वर की उपाधि दिलवाने और श्राप का डर दिखाकर और तीन लाख रुपये हड़प लिए। अब तक आरोपी अघोरी बाबा पीड़ित से साल लाख रुपये ठग चुका है। 

कारोबारी के वकील ने पुलिस को बताया कि 10 नवंबर 2022 को पीड़ित अपने घर पहुंचा तो उसकी उसकी पत्नी और दस साल का बेटा वहां नहीं थे। कॉल करने पर उसकी पत्नी चांदनी ने बताया कि बाबा ने फ्लाइट का टिकट भेजा था। वह बेटे के साथ उनके मुंबई वाले आश्रम में है। इसके बाद से अघोरी बाबाद ने दोनों को बंधक बना रखा है। उन्हें छोड़ने के लिए वह कारोबारी से तीन करोड़ रुपये की मांग कर रहा है। बाबा की ओर से कारोबारी को धमकी दी गई है कि अगर, पुलिस के पास गए तो तुम्हारी पत्नी और बेटे को जान से मार देंगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें