फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पाकिस्तान की नापाक हरकत, सीमा पार भेजा 'जासूस' कबूतर, पंख पर लाल रंग और मुहर लगी है

Mon, 23 May 2022 05:22 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर में मुहर लगे एक सफेद कबूतर मिलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने कबूतर को बज्जू थाना में रखा है।
विज्ञापन
बीकानेर में मुहर लगे कबूतर मिलने से हड़कंप - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के पास भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक सफेद कबूतर मिला है, जिसके पंख लाल रंग से रंगे हुए हैं। पुलिस ने पाकिस्तान की तरफ से जासूसी के लिए इसे उड़ाए जाने का शक जताया है। जिसके बाद कबूतर को पकड़ लिया गया है। उसे सुरक्षा एजेंसी के हवाले किया जाएगा।

विज्ञापन


बज्जू से करीब 100 किलोमीटर दूर पाकिस्तान बॉर्डर के बज्जू थाना क्षेत्र के भुरासर गांव में ये कबूतर दिखा। कबूतर सवाई सिंह राजपूत के घर आकर गिरा था। सफेद रंग के इस कबूतर के पंख लाल रंग में रंगे नजर आए। ऐसे में क्षेत्र में हलचल मच गई। कबूतर का पंख रंगा होने के साथ इसपर एक मुहर भी लगी हुई है। इसपर अंग्रेजी और गणित में कुछ अंकित किया गया है।

पुलिस ने संभावना जताई कि ये जासूसी के लिए कोड हो सकता है। कबूतर को बज्जू थाने में कैद रखा गया है, जो सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया जाएगा। इससे पहले भी बीकानेर क्षेत्र में पाकिस्तान से आए कबूतरों को पकड़ा जा चुका है। जिनपर कभी मुहर तो कभी कैमरा लगा हुआ मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें