फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sujangarh News: सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर ने सालासर बालाजी में लगाई धोक, देश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Sun, 06 Oct 2024 10:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानगढ़

सार

राज्यपाल का स्वागत जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा और पुलिस अधीक्षक जय यादव ने किया। चूरू विधायक हरलाल सहारण, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि समेत कई अधिकारी और गणमान्य लोग इस मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पूजा करते सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर ने रविवार को सुजानगढ़ स्थित सिद्ध पीठ सालासर बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजा करवाई और माथुर को बालाजी का चित्र, गदा, और दुपट्टा भेंट किया। 
विज्ञापन


सुजानगढ़ सिद्ध पीठ सालासर बालाजी मंदिर में रविवार दोपहर सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर ने सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश प्रदेश में खुशहाली के लिए कामना की। इस अवसर पर मीठालाल पुजारी, मांगीलाल पुजारी, मनोज पुजारी, बाबूलाल पुजारी, लालू पुजारी, महावीर पुजारी ने पूजा अर्चना करवाई तथा राज्यपाल माथुर का बालाजी का चित्र, गदा और दुपट्टा भेंट कर अभिनंदन किया। 

विज्ञापन


इससे पूर्व सालासर पहुंचने पर जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा और पुलिस अधीक्षक जय यादव ने राज्यपाल माथुर की अगवानी की। पुलिस के जवानों ने सलामी दी। इस दौरान चूरू विधायक हरलाल सहारण, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल, सुजानगढ़ एडीएम मंगलाराम पूनिया, एएसपी दिनेश कुमार, वीरेंद्र माथुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन




कुमारी शैलजा बोलीं- हाई कमान करेगी हरियाणा में मुख्यमंत्री का फैसला



सुजानगढ़ सिद्ध पीठ सालासर बालाजी मंदिर में सिरसा की सांसद कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने भी रविवार को सालासर बालाजी मंदिर में पहुंचकर देश में खुशहाली की कामना करते हुए शीश झुकाया। दोपहर बाद सालासर बालाजी मंदिर पहुंचने पर मुख्य द्वार पर पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस  भंवर लाल पुजारी, श्री बालाजी गौशाला के अध्यक्ष रवि शंकर पुजारी हनुमान सेवा समिति मैनेजर जीतमल शर्मा ने कुमारी शैलजा का पुष्प भेंट करके स्वागत किया। मंदिर पहुंचने पर मन्दिर में सांसद कुमारी शैलजा ने पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर में सांसद का माला पहनाकर व बालाजी का दुपट्टा पहनकर पुजारी परिवार ने स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए  सांसद ने कहा कि हरियाणा में चुनाव शानदार वोटिंग की जा रही है जहां पर कांग्रेस की स्थिति मजबूत है, मुख्यमंत्री के सवाल पर कहा की इसका फैसला हाई कमान करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें