फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: राजस्थान में बाइक रोक महिला को कार में जबरन बैठाया, फिर पति के सामने ही किया सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 11 Aug 2021 11:35 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी बाइक से सरनू होते हुए बाड़मेर आ रहे थे। इस दौरान सरनू टोल से बाहर निकलते ही कार में बैठे चार बदमाशों ने बाइक रोककर इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बाड़मेर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां तीन बदमाशों ने पति के सामने ही पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी बाइक से सरनू होते हुए बाड़मेर आ रहे थे। इस दौरान सरनू टोल से बाहर निकलते ही कार में बैठे चार बदमाशों ने बाइक रोक दी। पहले व्यक्ति की पिटाई की, फिर एक बदमाश ने उसकी बाइक लूट ली और मौके से फरार हो गया। लेकिन बाकी तीन बदमाश पति-पत्नी के साथ जबरदस्ती करते रहे। पति के भारी विरोध के बावजूद बदमाश नहीं माने और पत्नी को उठाकर कार में ले गए। फिर इसके बाद पति के सामने ही तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


पति के सामने ही पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म
तीनों बदमाशों ने महिला के पति की जमकर पिटाई की, फिर दोनों पति-पत्नी को जबरन कार में बिठाकर सुनसान जगह ले गए। इसके बाद तीनों बदमाशों ने पति के सामने बारी-बारी से महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दोनों ने बदमाशों से बचने के लिए काफी मिन्नतें कीं लेकिन उन पर दया नहीं आई। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तीनों को किया गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अधिक जानकारी देते हुए उपाधीक्षक शुभकरन ने बताया कि मंगलवार को पति-पत्नी बाइक से बालोतरा से बाड़मेर आ रहे थे। इसी दौरान एक ईको वाहन में सवार चार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया और फिर दोनों को टोल प्लाजा के सामने छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया और  मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की तबीयत गंभीर रूप से खराब 
सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की तबीयत गंभीर रूप से खराब हो गई। इस पूरे मामले में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एक और आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें