फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चित्तौड़गढ़ में पूर्व पार्षद के बेटे की हत्या से तनाव, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ के बाद दुकान में आगजनी, पुलिस तैनात

Wed, 01 Jun 2022 06:04 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

चित्तौड़गढ़ में पूर्व पार्षद के बेटे की हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
चित्तौड़गढ़ में हत्या - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तौड़गढ़ में पूर्व पार्षद के बेटे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात से आक्रोशित हिंदू संगठनों के लोगों ने बुधवार सुबह हंगामा खड़ा कर दिया। लोगों ने बाजार बंद करवाकर आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग की। हंगामे के दौरान उपद्रवियों ने पत्थरबाजी, तोड़फोड़ भी की और एक तरबूज की दुकान भी जला दी।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गांधीनगर के रहने वाले पूर्व पार्षद जगदीश सोनी का बेटा राकेश मंगलवार रात घर लौट रहा था। इसी दौरान उसपर बदमाशों ने तलवार और सरिया से हमला कर दिया।घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हमलावर विशेष समुदाय के बताए जा रहे हैं। 


धरनास्थल पर पथराव
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। वे सुभाष चौक पर इक्ट्ठे हो गए और पूरा बाजार बंद करवाया दिया। इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने धरना स्थल पर पथराव कर दिया।

#WATCH | Rajasthan | Stone pelting on Police in Chittorgarh's Dhuncha Bazar area as the situation remains tense after the son of former BJP councillor Jagdish Soni was killed last night following a scuffle between two groups pic.twitter.com/dL97BDpykh

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 1, 2022 ">http://
विज्ञापन

हिरासत में तीन
पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। मौके पर एसपी प्रीति जैन सहित पुलिस बल तैनात है। सांसद सीपी जोशी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या भी पहुंचे और एसपी से मिलकर मामले की जानकारी ली। वहीं हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें