फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचला, जोधपुर पुलिस ने शव को कचड़ा गाड़ी से भेज दिया अस्पताल

Wed, 01 Jun 2022 05:49 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

मामला सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर जोधपुर पुलिस की निंदा कर रहे हैं। वहीं अस्पताल प्रशासन ने भी शव कचरा गाड़ी से आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
देवनगर थाना जोधपुर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर पुलिस का एक अमानवीय चेहरा सामने आया है। प्रतापनगर एसपी कार्यालय के पास एक कचरा बीनने वाले व्यक्ति को बस ने कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी में डालकर एमडीएम ट्रॉमा सेंटर भेज दिया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आला अधिकारियों ने संबंधित थाने से मामले की जानकरी ली है। देव नगर थाना अधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि मौके पर भीड़ जमा हो रही थी। वहां मौजूद हेड कांस्टेबल रावत सिंह ने लोडिंग टैक्सी मंगाने का प्रयास किया लेकिन कोई टैक्सी नहीं आई। जल्दी शव को अस्पताल पहुंचाने के लिए उसने कचरा गाड़ी में शव रखकर अस्पताल भेज दिया। दूसरी ओर एमडीएम ट्रॉमा सेंटर के कर्मचारियों ने भी कचरा गाड़ी से शव आने की पुष्टि की है।

सोशल मीडिया पर लोग देवनगर थाना पुलिस की इस कदम की निंदा कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस कश्मिनर ने खुद घटना की जानकारी ली। इसके बाद एसीपी चक्रवर्ती सिंह को जांच सौंपी गई है। ऐसे में दोषी पुलिस कर्मी पर गाज गिरने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें