फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: तानों से परेशान था बेटा, नींद में सो रही मां की गला घोंटकर कर दी हत्या    

Wed, 01 Jun 2022 03:20 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और वारदात के बाद आराम से दूध लाने चला गया।
विज्ञापन
बेटे ने की मां की हत्या - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा के इटावा थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपनी मां का गला घोट कर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी आराम से दूध लेने चला गया। पुलिस ने हत्यारे बेटे को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बम्बूलिया गांव निवासी आरोपी मनीष के पिता की तीन साल पहले मौत हो चुकी थी। उसकी बहिन की शादी हो चुकी है। सबसे बड़ा भाई अपने ससुराल रहता है। उससे छोटा भाई पड़ोस में रहने वाली मंदबुद्धि लड़की से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद है। घर में आरोपी मनीष और उसकी मां संतरा बाई ही रहती थी। मां मनीष को दोनों भाईयों को लेकर ताने मारती थी। 26 मई को खाना खाने के दौरान उसकी मां ने खूब भला-बुरा कहा। रात में मनीष ने सो रही मां का गला घोंट दिया। उसकी मां ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की लेकिन मनीष ने दम तोड़ने तक गला नहीं छोड़ा।


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे नींद नहीं आई तो वह सुबह तीन बजे दूध लेने दुकान चला गया। फिर वापस आकर उसने ताऊ को मां के बीमार होने की बात कही। जिसके बाद परिजन उसके घर आए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पोस्टमार्टम में गला घोंटने का खुलासा हुआ और जांच के बाद पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी मां की हत्या करना कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें