फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: चारों तरफ सीसीटीवी कैमरों के बावजूद चाय की केंटीन में चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर लगा प्रश्नचिन्ह

Fri, 06 Sep 2024 05:30 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

कल रात अज्ञात चोरों ने आबूरोड रेलवे स्टेशन पर लगी चाय की केंटीन का शटर तोड़कर वहां रखी नकदी चुरा ली। पूरे स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद सार्वजनिक परिसर में इस तरह की वारदात होना स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
सिरोही। आबूरोड रेलवे स्टेशन पर चाय की केंटीन पर चोरी, शटर तोड़कर अज्ञात चोर चुरा ले गए नकदी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबूरोड रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर के सामने बीती रात अज्ञात चोर एक चाय की केंटीन का शटर तोड़कर वहां रखी नकदी चुरा ले गए। केंटीन संचालक की रिपोर्ट पर रेलवे पुलिस थाना में मामला दर्ज कर हेड कांस्टेबल बालूराम को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन


इस मामले में केंटीन मालिक कपिल भंभाणी पुत्र दौलत जानीमल भंभाणी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 5 सितंबर की रात 11.10 बजे रेलवे स्टेशन के सामने अपनी चाय की केंटीन में प्लास्टिक के जार में 3400 रुपये रखकर शटर बंद करके घर गया था। सवेरे 3.10 बजे जब वह केंटीन पहुंचा तो शटर का पीछे वाला ताला टूटा मिला। वहां प्लास्टिक का जार बाहर पड़ा हुआ था और दुकान का सारा सामान बिखरा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आबूरोड रेलवे स्टेशन की जिस चाय की स्टॉल पर चोरी की वारदात हुई है, वह स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार एवं रिजर्वेशन काउंटर के सामने स्थित है। यहां दिन-रात लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इसके साथ ही पूरा रेलवे परिसर सीसीटीवी कैमरों की नजर में है। इसके बाद भी अज्ञात चोर वहां आकर लोहे के एंगल से शटर तोड़कर चोरी करने में सफल हो गए। इसे देखकर स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सिरोही। आबूरोड रेलवे स्टेशन पर चाय की केंटीन पर चोरी, शटर तोड़कर अज्ञात चोर चुरा ले गए नकदी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें