फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: सात फीट पानी की आवक के साथ पुष्कर सरोवर में जल स्तर फिर से 27 फीट, निचली बस्तियों में बाढ़ के हालात

Fri, 06 Sep 2024 05:02 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की खबरें हैं। ऐसे में तीर्थनगरी पुष्कर के सरोवर में सात फीट तक पानी की आवक होने से जलस्तर एक बार फिर 27 फीट पर पहुंच गया है। लगातार बारिश के कारण निचली बस्तियों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं।
विज्ञापन
पुष्कर में बाढ़ के हालात
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर जिले की तीर्थनगरी पुष्कर में आज एक बार फिर इंद्रदेव जमकर मेहरबान हुए, यहां लगातार दो घंटे तक भारी बारिश हुई, जिससे पुष्कर सरोवर का जलस्तर एक बार फिर इस सीजन के रिकॉर्ड 27 फीट पर पहुंच गया। आज हुई मूसलाधार बारिश से पुष्कर सरोवर में करीब 7 फीट तक पानी की आवक हुई। सुबह साढ़े 9 बजे शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। लगातार हुई बारिश से इस सीजन में 5 अगस्त के बाद दूसरी बार छोटी और बड़ी पुलिया से संपर्क टूट गया और पुलिया के पीछे डूब क्षेत्र की होटलों और पुष्कर की निचली बस्तियों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए। प्रशासन की ओर से बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


आज पंचकुंड, कपिल कुंड, अगस्त मुनि, वामदेव, गाजबाज, जमनी कुंड सहित सभी नहरों से पानी चला, जिससे पुष्कर फीडर, सावित्री फीडर, खरेकडी फीडर से पुष्कर सरोवर में पानी की खूब आवक हुई। सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर ने बताया कि यदि एक-दो दिनों में ऐसी एक और बारिश हुई तो सरोवर में पानी की आवक का 1975 का रिकॉर्ड टूट सकता है ।

इधर दो घंटे की लगातार बारिश से 5 अगस्त के बाद आज एक बार फिर डूब क्षेत्र और निचली बस्तियों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए। डूब क्षेत्र की होटलों, खेतों और घरों मे पानी घुस गया। खतरे को देखते हुए लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर रुख कर लिया है। वहीं वराह घाट के आसपास, सावित्री मार्ग, पुराने मंदिर के पास, गुरुद्वारों के पास और माली मोहल्ले में पानी घरों और दुकानों में घुस गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास मुख्य राजमार्ग पर जलभराव से आवागमन बाधित रहा। गुरुद्वारे के पीछे भी वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।
विज्ञापन


एसडीएम ने लिया हालात का जायजा

लगातार बारिश के बाद पुष्कर के डूब क्षेत्र में हालात बिगड़ते लगे। इसके बाद पुष्कर उपखंड अधिकारी निखिल कुमार पोद्दार ने सिविल डिफेंस टीम के साथ हालातों का जायजा लिया और बचाव और राहत कार्य के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। पुलिया के आसपास की होटलों को खाली कराया गया है। इस दौरान सिविल डिफेंस टीम के किशन गोपाल जाट, राधेश्याम माली, सुरेंद्र गुर्जर और नरेश दगदी मौजूद रहे।

सिविल डिफेंस ने संभाला मोर्चा

पुष्कर में लगातार बारिश के कारण बिगड़े हालातों के बाद आज एक बार फिर नागरिक सुरक्षा दल की टीम ने मोर्चा संभाला। टीम के इंचार्ज किशन गोपाल चौधरी ने छोटी पुलिया के पीछे गहरे पानी में फंसे दो श्वानों को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी और गहरे पानी मे जाकर अकेले ही उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

 

पुष्कर में बाढ़ के हालात

 

पुष्कर में बाढ़ के हालात

 

पुष्कर में बाढ़ के हालात

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें