फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: स्पा-मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, विहिप-बजरंग दल-दुर्गा वाहिनी ने की कार्रवाई की मांग

Thu, 15 Feb 2024 10:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के सदस्यों का आरोप है कि माउंटआबू में स्पा एवं बॉडी मसाज सेंटरों की आड़ में देह व्यापार हो रहा है। इसमें शामिल लोगों की नागरिकता के प्रमाणों पर भी संदेह जताते हुए कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही में हिल स्टेशन माउंटआबू के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित स्पा एवं बॉडी मसाज सेंटरों की आड़ में देह व्यापार होने का आरोप लगाते हुए विहिप, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी के सदस्य एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान एसडीएम प्रतिनिधि को ज्ञापन देकर इस पर अंकुश लगाने के लिए समुचित प्रबंध करवाने की मांग की गई। इसके साथ ही कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर आंदोलनात्मक रूख अपनाने की भी चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


ज्ञापन में बताया गया है कि वेदों के वर्णानुसार माउंटआबू एक तीर्थ स्थल है। इसकी मान्यता भारत में स्तिथ अन्य हिन्दू तीर्थ स्थलों जैसे काशी, मथुरा, पुष्कर आदि के समकक्ष मानी जाती रही है। माउंटआबू में हर साल लाखों श्रद्धालु यहां स्थित वैदिक पौराणिक मंदिरों के दर्शनों के लिए आते रहे हैं। यहां की राजस्थानी संस्कृति अतिथि देवो भव और सरकारी स्लोगन "पधारो म्हारे देश" के मूल रूप को साकार करती रही है।

माउंटआबू हमेशा से ही महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को देखते हुए एक सुरक्षित स्थान रहा है। पर पिछले कुछ वर्षों से तीर्थभूमि माउंटआबू में और यहां के रहवासियों में अपने घर की बच्चियों और महिलाओं को लेकर एक असुरक्षा की भावना व्याप्त हो रही है। यहां स्पा और बॉडी मसाज पार्लरों का खुलेआम व्यापार शुरू होना इसका मूल कारण है। इसकी आड़ में पर्यटकों को लुभाने के लिए देह व्यापार का घिनौना व्यापार शुरु होना है। 
विज्ञापन


ये स्पा एवं बॉडी मसाज पार्लर रहवासी इलाको में भी बेखौफ किया जा रहा है। इसके कारण यहां की महिलाओं एवं बच्चियों का घर से बाहर निकलना भी दुर्भर हो रहा है। इनसे जुड़ी महिलाओं की नागरिकता पर संदेह जताते हुए जांच करवाने की मांग की गई है। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद, माउंटआबू अध्यक्ष युगपत राज, दुर्गा वाहिनी, विहिप माउंटआबू संयोजिका एडवोकेट प्रीती के राज, संयोजिका दुर्गा वाहिनी, विहिप नेहल डामोर, बजरंग दल एवं विहिप संयोजक रतन देवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें