फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: घरेलू सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग पर रसद विभाग की सख्त कार्रवाई, 13 सिलेंडर जब्त

Fri, 20 Sep 2024 07:27 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही जिले में रसद विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग को रोकने के लिए अभियान तेज किया है। बीते 2 दिनों में विभिन्न होटलों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करते हुए 13 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए।
विज्ञापन
रसद विभाग ने जब्त किए घरेलू गैस सिलेंडर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रसद विभाग ने जिले में घरेलू सिलेंडर के व्यवसायिक उपयोग पर रोक लगाने की कवायद शुरू की है। इसके तहत बीते 2 दिनों में विभिन्न स्थानों पर कारवाई करते हुए 13 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इस मामले में रसद विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को भविष्य में घरेलू सिलेंडरों का उपयोग नहीं करने की भी हिदायत देते हुए अग्रिम कानूनी कारवाई की चेतावनी दी है।

जिला रसद अधिकारी अंबिका राणावत ने बताया कि प्रवर्तन निरीक्षक सहीराम एवं सोनल राणावत की टीम द्वारा सिरोही शहर में विभिन्न होटल व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इसमें सुंधा स्वीट व भोजन थाल रेस्टोरेन्ट से 4 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इसी प्रकार पोसालिया में आम्बेश्वर स्वीट, पालडी एम (शिवगंज) में जोधपुर मिष्ठान भंडार एवं बैकर्स पर कारवाई की गई। इस दौरान वहां पर घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया। इस पर 5 घरेलू सिलेंडरों को जब्त किया एवं जब्त सिलेंडरों को मौके पर नजदीकी गैस एजेन्सी को सुपुर्द किया।
विज्ञापन


विज्ञापन


रसद अधिकारी राणावत ने बताया कि शिवगंज सिरोही हाईवे पर स्थित होटलो का भी घरेलू गैस सिलेंडर के दुरूपयोग करने के संबंध में जांच की गई। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर के दुरूपयोग करने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत अग्रिम कारवाई की जाएगी। इससे पूर्व गुरुवार को सुंधा स्वीट सिरोही व भोजन थाल रेस्टोरेन्ट सिरोही में घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। वहां से 4 घरेलू एलपीजी सिलेंडरों को जब्त किया गया था। केवल सिरोही में ही घरेलू सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग हो रहा हो ऐसी बात नहीं है जिलेभर में खुलेआम ये सब चल रहा है। एकाध कारवाई कर औपचारिक खानापूर्ति कर लेने से विभागीय कारवाई पर ही सवालिया निशान लग रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें