फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन पेन डाउन हड़ताल, मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 20 Sep 2024 07:18 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

राजस्थान पटवार संघ के तत्वावधान में विभिन्न मांगों के समर्थन में जिले के पटवारियों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन पेन डाउन हड़ताल शुरू कर दी है। संघ की प्रमुख मांगों में लैपटॉप-प्रिंटर की उपलब्धता, पदोन्नति प्रक्रिया में सुधार, वरिष्ठता सूची में संशोधन, और फसल गिरदावरी के मुद्दे शामिल हैं।
विज्ञापन
पटवारियों की अनिश्चितकालीन पेन डाउन हड़ताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पटवार संघ के तत्वावधान में विभिन्न मांगों के समर्थन में जिले में पटवारियों द्वारा शुक्रवार से अनिश्चितकालीन पेन डाउन हड़ताल शुरू की गई है। इस दौरान कार्य का बहिष्कार करते हुए नारेबाजी कर रोष जताया गया।
विज्ञापन


पटवार संघ जिलाध्यक्ष महावीरसिंह तरूंगी ने बताया कि इस मामले में पटवार संघ द्वारा राजस्व कार्मिकों को लैपटॉप एवं प्रिन्टर उपलब्ध करवाने के लिए 12 जनवरी 2024, राजस्व सेवा परिषद् के लम्बित मागों के क्रियान्वयन के लिए 8 फरवरी 2024 को, विभागीय पदोन्नती समिति की बैठक समय पर आयोजित कर पदोन्नतियां समयबद्ध तरिके से किए जाने के लिए 14 मार्च 2024 को सक्षम स्तर पर ध्यान आकर्षित किया गया था। इसी प्रकार एक अप्रैल 2023 की स्थिति में भू-प्रबन्ध आयुक्त द्वारा जारी पटवारियान् की वरिष्टता सूची को निरस्त करवाने के लिए 9 अप्रैल 2024, राजस्थान तहसीलदार सेवा नियम 1956 के नियम 7 एवं अनुसूची एक के बिन्दु संख्या 2 में संशोधन करवाने की मांग के समर्थन में तथा पटवारियों के अभाव अभियोग के निस्तारण के सम्बन्ध में 9 जुलाई 2024 को मांग की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फसल खरीफ 2081 की ऑनलाइन गिरदावरी के सम्बन्ध में भी ध्यान आकर्षित किया गया था। इन मामलों में बार बार मांग करने के बाद भी कोई कारवाई नहीं होने से पटवारियों में रोष व्याप्त है। इसके लिए पहले दो दिन पेन डाउन हड़ताल की गई थी। उसका भी कोई नतीजा नहीं निकलने से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर उपखंड एवं तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा इस मामले में जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी से मुलाकात कर अवगत करवा दिया गया है। इस अवसर पर पटवार संघ जिलाध्यक्ष महावीरसिंह तरुंगी, जिला महामंत्री रणवीर चौधरी, जिला संगठन मंत्री सुशील मीना, जिला कोषाध्यक्ष अशोक माली एवं उपशाखा अध्यक्ष आशीष मीना मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें