नितौड़ा में बनाई जा रही थी हथकढ़ शराब
- फोटो : अमर उजाला
सिरोही में सरूपगंज पुलिस थानाधिकारी कमल सिंह की अगुवाई में टीम द्वारा सोमवार को थाना क्षेत्र के नितोड़ा के पास बनाई जा रही हथकढ़ी शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दबिश देकर जमीन में गाड़े गए 15 ड्रम एवं 4,500 लीटर वॉश को नष्ट की गई।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में मिली सूचना के आधार पर सरूपगंज पुलिस द्वारा नितोड़ा के पास दबिश दी गई। उस दौरान वहां पर बड़ी बड़ी भटियां लगी हुई हुई थी। तलाशी के दौरान भट्टियों से करीब 300-300 लीटर के 15 ड्रम जमीन मे गाड़े हुए मिले।
ड्रमों मे 4,500 लीटर वॉश मिली। पुलिस द्वारा इसे मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। पुलिस द्वारा मौके से शराब बनाने के उपकरण भी ज़ब्त किए गए है। इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की गई है।