फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकर: ज्वैलर्स की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, दो किलो चांदी सहित लाखों की चोरी

Sun, 30 Jan 2022 03:19 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
विज्ञापन
ज्वेलर्स की दुकान में चोरी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

सीकर जिले के श्रीमाधोपुर कस्बे में गौशाला रोड पर स्थित श्री लक्ष्मी ज्वेलर्स को मध्य रात्रि को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वारदात की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दो व्यक्तियों ने मिलकर लोहे की रॉड से दुकान का शटर तोड़कर एक व्यक्ति अंदर घुस कर दुकान में लगी दरवाजों को तोड़ा। इसके बाद अलमारी में रखे चांदी के जेवरातओं को दो थैलों डालकर मौके से फरार हो गए। चोरों के द्वारा वारदात को करीब 15 मिनट में अंजाम दिया गया, जिनका पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वही फुटेज में  चोरों की संख्या दो से अधिक बताई जा रही है।
पीड़ित रामरतन सोनी ने बताया कि रात को करीब 3.45 बजे के लगभग पुलिस का फोन आया कि आपकी दुकान का शटर टूटा हुआ है।जिस पर मौके पर पहुंचा तो अंदर दुकान में रखा सामान अस्त-व्यस्त मिला अलमारियां टूटी हुई मिली।दुकान से करीब 2 किलो चांदी सहित लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें