फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar: खेतों से पका अनाज चुराने वाली गैंग के तीन लोग गिरफ्तार, स्टूडेंट्स को गांजा सप्लाई करने वाला पकड़ाया

Wed, 10 May 2023 11:19 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर जिले की धोद पुलिस ने अनाज चुराने वाली गैंग को पकड़ा है। वहीं, उद्योग नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छात्र-छात्राओं को अवैध रूप से गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गैंग के तीन लोग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर जिले की धोद थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खेतों से पका अनाज चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को नागौर के डेगाना से गिरफ्तार किया है। साथ पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से चुराए गए अनाज की बोरियां भी बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिलाकर के रहने वाले अमर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके खेत में चोर 22 क्विंटल गेहूं चोरी करके ले गए हैं। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच करते हुए तीन आरोपी मुकेश, राजूराम और रिछपाल को डेगाना से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के पास से चुराया गया अनाज बरामद...
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से चुराया गया 20 कट्टे अनाज भी बरामद हुआ है। वहीं, पुलिस अब गिरफ्त में आए हुए तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ करने में जुटी हुई है, जिससे अनाज चोरी की और भी कई वारदातों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन


46 ग्राम गांजा बरामद, कोचिंग छात्र-छात्राओं को करना था सप्लाई...
सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छात्र-छात्राओं को अवैध रूप से गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से 46 ग्राम गांजा भी बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीकर शहर के आनंद नगर इलाके में स्थित रेलवे पुलिया के पास मुखबिर से उन्हें सूचना मिली थी, कि एक युवक अवैध गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बारां जिले के निवासी त्रिलोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके पास से 46 ग्राम गांजा बरामद किया है।

विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार

कोचिंग के छात्र-छात्राओं को सप्लाई करना था गांजा...
एजुकेशन हब के नाम से विख्यात सीकर में अब नशे का कारोबार भी खूब फल-फूल रहा है। इसी को देखते हुए नशे के तस्कर अब कोचिंग में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को इसका निशाना बना रहे हैं। इसी के तहत आरोपी कोचिंग में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को गांजे की सप्लाई करने के लिए रेलवे पुलिया के पास आया था। लेकिन उसी समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उद्योग नगर थाना पुलिस अब गिरफ्त में आए हुए आरोपी से कड़ी पूछताछ करने में जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें