फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar Road Accident: कार और बस की आमने-सामने की टक्कर, पिता की मौत, बेटी गंभीर घायल

Tue, 05 Jul 2022 08:45 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर में कार और बस की टक्कर में पिता की मौत हो गई। वहीं बेटी का जयपुर में इलाज करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर में नेशनल हाईवे संख्या 52 पर बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार बाप-बेटी गंभीर घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय पिता की मौत हो गई।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बाड़मेर निवासी कमलकिशोर जोशी और बेटी आईशा कार से जयपुर से बीकानेर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कार सामने से आ रही स्कूल बस से टकरा गई। इसमें दोनों बाप-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एसके हॉस्पिटल लाया गया। दोनों को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया। इसी बीच कमलकिशोर की मौत हो गई। 

विज्ञापन

कमल किशोर श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में केंद्रीय विद्यालय में कार्यरत हैं। वह बेटी के साथ स्कूल ही जा रहे थे। घटना में बस सवार कोई भी घायल नहीं हुआ है। वहीं मृतक के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। बेटी का जयपुर में इलाज जारी है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें