फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: पांच महीने पहले घर के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Oct 2023 11:32 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Serohi News: सिरोही के कालंद्री में पांच महीने पहले घर के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले की कालंद्री पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने पांच महीने पहले चोरी की गई एक बाइक को जब्त कर लिया है। वहीं बाइक चोरी के आरोप में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक कालंद्री थानाधिकारी टीकमाराम की अगुवाई में हेडकांस्टेबल ताराराम, कांस्टेबल ताराराम एवं हिमांशु की टीम द्वारा पेरवा निवासी गटाराम उर्फ कमलेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चुराई गई मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी द्वारा करीब पांच महीने पहले कालंद्री में जलदाय विभाग के पीछे एक घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी किया गया था। 
विज्ञापन


सिरोही में नहीं रूक रही चोरी की वारदात
जिले में चोरी की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। चोर खुलेआम और दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बीते महीने ही जिले में चोरों ने एक ही दिन में चार अलग-अलग स्थानों से पांच बाइक की वारदात को अंजाम दिया था। कोतवाली थाने में 2 अलग-अलग स्थानों से हुई बाइक चोरी के मामले के साथ ही सिरोही सदर, शिवगंज, रोहिड़ा थाने में मामले दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें