सवाई माधोपुर जिला विशेष न्यायालय पोक्सो ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में महू निवासी ऋषिकेश मीना को दोषी माना है। न्यायालय ने दोषी युवक को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 66 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है ।
विशिष्ट लोक अभियोजक अनिल कुमार जैन ने बताया कि ऋषिकेश मीना ने 12 जून 2021 की रात नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना को लेकर नाबालिग के परिजनों ने युवक के खिलाफ सुरवाल थाने में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 जून 2021 को आरोपी को गिरफ्तार किया, तब से ही वह न्यायिक अभिरक्षा में था।
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर विशेष न्यायालय पोक्सो के समक्ष प्रस्तुत किया। मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायालय पोक्सो ने मऊ निवासी आरोपी ऋषिकेश मीणा को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है और 66 हजार रुपये के अर्थदंड भी लगाया है।