फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur Road Accident: गंगापुरसिटी-सवाईमाधोपुर रोड पर कार-बाइक टकराए, दो लोगों की मौत एक घायल

Sun, 11 Jun 2023 02:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले से होकर गुजरने वाले गंगापुरसिटी-सवाईमाधोपुर रोड पर सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत, जबकि एक लोग घायल हुए हैं। हादसा कार और बाइक की आपस में टक्कर होने के चलते हुए है।
 
विज्ञापन
हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी-सवाईमाधोपुर रोड़ स्थित मच्छीपुरा मोड़ पर शनिवार रात कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अमरगढ़ चौकी निवासी सीताराम सैनी और राजेन्द्र सैनी हैं। वहीं, घायल युवक भी अमरगढ़ चौकी निवासी नरेश सैनी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात अमरगढ़ चौकी निवासी सीताराम सैनी, राजेन्द्र सैनी और नरेश सैनी मजदूरी कर बाइक से तलावड़ा से अपने गांव अमरगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान मच्छीपुरा मोड़ पर एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एम्बुलेंस की सहायता से गंगापुरसिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान राजेन्द्र सैनी की मौत हो गई। सीताराम सैनी को गम्भीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया। सीताराम सैनी ने भी रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। वहीं, नरेश सैनी का उपचार चल रहा है।

मृतकों के परिजनों का कहना है कि तीनों लोग मजदूरी कर लौट रहे थे, तभी मच्छीपुरा मोड़ पर एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सीताराम सैनी और राजेंद्र सैनी की मौत हो गई। वहीं, नरेश सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका असपताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि एक कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गिर गए और घायल हो गए। घायल अवस्था में सड़क पर पड़े दो लोगों को सामने से आ रही एक अन्य दूसरी कार में उलझ गए, कार उन्हें करीब तीन किलोमीटर तक घसीटकर ले गई। तीन किलोमीटर दूर जाकर एक ब्रेकर पर वे कार से छिटके।

सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां राजेन्द्र और सीताराम सैनी की मौत हो गई। वहीं, नरेश सैनी का उपचार चल रहा है। सूचना पर अस्पताल पहुंची सदर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए। फिलहाल, पुलिस अज्ञात कार की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें