सवाई माधोपुर में जूनियर और सब जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आज 26 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह महाविद्यालय के मैदान पर हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति राजबाई बैरवा रही। समारोह की अध्यक्षता कैप्टन रिपुदूमन सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह निर्माण ने की।
सवाई माधोपुर में राजस्थान तीरंदाजी संघ एवं सीएसटी फाउंडेशन के साझा प्रयासों से जूनियर व सब जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, आज 26 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह महाविद्यालय के मैदान पर हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति राजबाई बैरवा रही।
समारोह की अध्यक्षता कैप्टन रिपुदूमन सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह निर्माण ने की। उद्घाटन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान तीरंदाजी संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान तीरंदाजी संघ का उद्देश्य प्रदेश के हर जिले में तीरंदाजी खेल के आयोजन करवा कर तीरंदाजी खेल को बढ़ावा देना है।
ये रहे अव्वल
जूनियर राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप के पहले दिन रिकर्व, कंपाउंड व इंडियन राउंड के रैंकिंग राउंड के मुकाबले खेले गए। रिकर्व राउंड में सीएसटी फाउंडेशन के राहुल नगरवाल प्रथम, सवाई माधोपुर के हर्ष वर्मा द्वितीय, धौलपुर के ध्रुव सैनी तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, रिकर्व छात्र वर्ग में नागौर से खुशी कुमावत प्रथम जयपुर की निक्की शर्मा द्वितीय श्रीगंगानगर की हरप्रीत कौर तृतीय स्थान पर रही। कंपाउंड स्पर्धा के रैंकिंग में जयपुर के सचिन चेची प्रथम स्थान अलवर के प्रदुमन यादव द्वितीय भीलवाड़ा के वासु पोसवाल तृतीय स्थान पर रहे, कंपाउंड स्पर्धा के छात्र वर्ग में जयपुर की प्रिया गुर्जर प्रथम। सवाई माधोपुर की यशस्वी यथावत द्वितीय, बीकानेर की माया बिश्नोई तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के निदेशक अनिल जोशी ने बताया कि राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप में 40 से अधिक अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं। जूनियर व सब जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में प्रदेश के 600 से अधिक तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के प्रथम दिन राजस्थान तीरंदाजी संघ से प्रतिनियुक्ति निर्णय के रूप में, अनिल जोशी, दुष्यंत मिश्रा, सुनील चौधरी, भंवर लाल व्यास रहे।