सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में भारजा एनीकट पर लालसोट से परिवार के साथ पिकनिक मनाने आए दो युवक आज नहाने के दौरान बनास नदी में डूब गए। हालांकि एक युवक फरहान खान को मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया परंतु दूसरे युवक शादाब खान का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
युवक के बनास नदी में डूबने की सूचना पर मलारना डुंगर थाना पुलिस सहित एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई और तहसीलदार सीमा घुणावत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस दौरान बनास नदी में डूबे लालसोट निवासी 18 वर्षीय युवक शादाब खान पुत्र रईस खान को ढूंढने के लिए सवाई माधोपुर से सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया परंतु नदी में तेज बहाव के कारण युवक का फिलहाल कोई सुराग नहीं लग पाया है।
एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई ने बताया कि युवक को ढूंढने के लिए सिविल डिफेंस एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से प्रयास किया जा रहे हैं।